Home छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल की शिकायत लेकर पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं, कलेक्टर कार्यालय...

प्रिंसिपल की शिकायत लेकर पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं, कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की तैयारी

0
8

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर निकल पड़ी हैं। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल को लेकर उन्होंने पहले भी शिकायतें की थीं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

छात्राओं की नाराजगी का एक बड़ा कारण हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होना भी बताया जा रहा है। छात्राएं अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात करना चाहती हैं।

प्रिंसिपल को लेकर छात्राओं में नाराजगी

छात्राओं ने स्कूल की प्रिंसिपल को लेकर कई शिकायतें होने की बात कही है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर से सीधे शिकायत करने का फैसला लिया।

हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग

छात्राओं ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई समस्याओं के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। इसी को लेकर छात्राएं अब प्रशासन के सामने अपनी बात रखने के लिए कलेक्टर कार्यालय जा रही हैं।

छात्राओं को मनाने में जुटा जिला प्रशासन

छात्राओं के पैदल मार्च की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन उन्हें समझाने और शांत कराने के प्रयास में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने और समाधान का भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।