Home KORBA दुर्ग में कार से कहर मचा रहे नाबालिग : बकरी को रौंदते...

दुर्ग में कार से कहर मचा रहे नाबालिग : बकरी को रौंदते हुए तालाब में घुसा दी गाड़ी, जैसे-तैसे बाहर निकले सवार तीन लोग

0
6

Car plunged into pond 1788690632

दुर्ग के चिखली इंदिरा नगर में तेज रफ्तार कार बकरी को टक्कर मारकर तालाब में जा घुसी। सड़क किनारे मौजूद बच्चा बाल-बाल बचा, 3 युवक हिरासत में लिए गए।

शहर के चिखली इंदिरा नगर इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार एक बकरी को चपेट में लेने के बाद अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी। हादसे के दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

 

 

बकरी को टक्कर मारकर तालाब में घुसी कार

मिली जानकारी के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पहले बकरी से टकराई और इसके बाद सीधे तालाब की ओर चली गई। कार के तालाब में पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। कार सवार तीनों युवक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे।

 

 

 

नशे में होने की बात, पुलिस ने तीनों को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

बच्चे ने दौड़कर बचाई जान

हादसे का सबसे डरावना पहलू यह रहा कि कार तालाब में जाने से पहले एक बच्चे के बेहद करीब से गुजरी। बच्चा समय रहते पीछे हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। यदि वह समय पर नहीं हटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

जेवरा चौकी क्षेत्र का मामला

घटना जेवरा चौकी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और कार कौन चला रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है