
*कोरबा:* सीएसईबी चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। *मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक के दोनों पैर कट गए।* युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना *सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास* की है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा था, तभी उसके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
घायल युवक की पहचान *22 वर्षीय रितेश सारथी* के रूप में हुई है।
यह घटना *रात 12 बजे* की बताई जा रही है। सुबह राहगीरों की नजर घायल पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायल को *108 की मदद से अस्पताल रवाना* किया गया है।
हादसे का कारण अज्ञात है, सीएसईबी पुलिस जांच में जुटी है।








