कोरबा। आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्हें बच्चे भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की वेष भूषा में स्कूल आये। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भी विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात विद्यालय में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को संस्था की प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने सभी को हमारी सनातन संस्कृति, हमारे भारतीय त्योहारों एवं उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती गोदावरी देवांगन, श्रीमती रेवती यादव, श्रीमती झरोखा श्रीवास, श्रीमती खूश्बू, कु संभवी जायसवाल,कु सुधा,कु नेहा झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








