Home KORBA उफनती नदी के बीच फंसा मछुआरा : DDRF टीम ने चलाया सफल...

उफनती नदी के बीच फंसा मछुआरा : DDRF टीम ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, देखिए VIDEO

0
15

DDRF 1788507940

सूरजपुर जिले के ग्राम मारण में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आया मछुआरा नदी के बीच चट्टान पर फंस गया। DDRF की उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

मछली पकड़ने निकले युवक के लिए अचानक हालात ऐसे बिगड़े कि, उसकी जान पर बन आई। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने के बाद युवक चट्टान पर फंस गया और काफी देर तक मदद के इंतजार में जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। सूचना मिलते ही DDRF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

 

नदी के बीच एक चट्टान पर फंसा युवक

दरअसल, सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम मारण में अशोक सोनपाकर मछली पकड़ने के दौरान अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। बहाव इतना तेज था कि, वह खुद को संभाल नहीं सका और नदी के बीच एक चट्टान पर फंस गया। युवक के नदी में फंसे होने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही पहुंची DDRF की टीम

घटना की सूचना मिलते ही DDRF की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक तक पहुंच बनाई और सुरक्षित तरीके से उसे नदी से बाहर निकाल लिया। DDRF टीम की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते अशोक सोनपाकर की जान बच सकी। सफल बचाव अभियान के बाद युवक और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली