
*कोरबा:* बालको थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार *भद्रापारा मुख्य मार्ग पर स्थित श्री अपार्टमेंट के समीप* अज्ञात व्यक्ति द्वारा भ्रूण को छोड़ दिया गया था। जब स्थानीय लोगों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने आनन-फानन में उसे *निजी अस्पताल में भर्ती* कराया और मामले की सूचना *डायल 112* को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और भ्रूण को किसने और क्यों छोड़ा, इसकी पतासाजी की जा रही है।








