कोरबा जिले के उरगा थाना के समीप से अज्ञात चोर लगभग 2 टन अल्युमिनियम वायर चोरी कर ले जाने में सफल हो गए। कोरबा के प्रतिष्ठित नागरिक कमलेश मिश्रा के यहां किराए में मकान लेकर टावर कंपनी के लोग निवास करते हैं यही उन्होंने बड़ी मात्रा में एलमुनियम वायर भी रखा है
चोरों ने दो टन से अधिक एलमुनियम पार कर दिया। वायर लेकर अज्ञात चोर खेत से होते हुए नहर के समीप पहुंचे और वहां खड़े ट्रैक्टर में लादकर चोर भाग निकले। इस चोरी की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है








