रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने दिल्ली में वरिष्ठ पदाधिकारियों राखी बांधी वहीं कमलेश जांगड़े ने किरण देव को रक्षा सूत्र बांधा।
दिल्ली में रक्षाबंधन मनाते रूपकुमारी चौधरी और कमलेश जांगड़े
रायपुर / नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता की तस्वीर देखने को मिली। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की बहनों और सुरक्षा कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। वहीं, जांजगीर-चांपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को रक्षा सूत्र बांधा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में मनाया रक्षाबंधन
रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सौदान सिंह, सुनील बंसल, बी. सतीश सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यरत भाइयों और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी राखी बांधी। इस दौरान आपसी स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली।
महिला मोर्चा की बहनों और सुरक्षा कर्मियों को भी बांधी राखी
रूपकुमारी चौधरी ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षा कर्मियों को भी इस पर्व में शामिल किया। उन्होंने सभी को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की भावनाओं को साझा किया।
किरण देव से मिलीं सांसद कमलेश जांगड़े
इधर, नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जांजगीर-चांपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने आत्मीय भेंट की। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर उन्होंने किरण देव को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
कमलेश जांगड़े ने किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पूरी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों में पुनः अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकें। उन्होंने मां दंतेश्वरी से भी किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।








