Home छत्तीसगढ़ बालोद ब्रेकिंग: बारिश रोकने के लिए नींबू काटने की बात बोले सांसद...

बालोद ब्रेकिंग: बारिश रोकने के लिए नींबू काटने की बात बोले सांसद भोजराज नाग, भाषण सोशल मीडिया पर वायरल

0
6

बालोद। जिले के डौंडी लोहारा नगर में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग का भाषण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। इसी दौरान सांसद नाग ने बारिश को लेकर एक किस्सा सुनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बारिश रोकने की बताई बात

सांसद भोजराज नाग ने मुख्यमंत्री के सामने अपने संबोधन के दौरान कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बुलाने से पहले बारिश रुकने के लिए नींबू काटा और बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की।

उन्होंने मंच से कहा कि “नींबू काट के आया हूं, ताकि बारिश न हो और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल हो।” सांसद के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स के बीच इसकी जमकर चर्चा हो रही है। लोग सांसद के बयान को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं और वीडियो को शेयर भी किया जा रहा है।

फिलहाल, सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने के लिए नींबू काटने और बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना करने वाला बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।