Home छत्तीसगढ़ दुर्ग ब्रेकिंग: भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का...

दुर्ग ब्रेकिंग: भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन

0
13

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम क्षेत्र में शोक की लहर है।

वशिष्ठ नारायण मिश्रा सेक्टर-1 से निर्दलीय पार्षद थे और वे पांच बार पार्षद चुने जा चुके थे। नगर निगम में उनका लंबा राजनीतिक और जनप्रतिनिधि के रूप में अनुभव रहा।

लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से क्षेत्र के लोगों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।