

*कोरबा:* शहर की पॉश कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शहर के *घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी* में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। इस घटना के बाद कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
चोरों ने मकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे व अलमारी खंगालकर सामान पर हाथ साफ कर दिया।
*बालको अधिकारी के मकान में चोरी*
जानकारी के अनुसार पावर हाइट्स कॉलोनी के *मून ब्लॉक में रहने वाले विशाल गुप्ता* के मकान में यह चोरी हुई है। विशाल गुप्ता बालको प्लांट में नियोजित *LIPL ठेका कंपनी में अधिकारी* के पद पर कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात उनके रिश्तेदार के निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे रात में अपने मकान में ताला लगाकर रवाना हो गए थे। वे वर्तमान में किराए के दूसरे मकान में रह रहे हैं। उनके जाते ही कुछ घंटों के भीतर चोरों ने इस सूने मकान को निशाना बना लिया।
*CCTV खराब, सुरक्षा पर सवाल*
वारदात के बाद जब कॉलोनी के CCTV कैमरे खंगाले गए तो वे खराब मिले। पॉश कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद चोरी की घटना होने से रहवासियों में दहशत है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।






