Home KORBA *महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित...

*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार गिरफ्तार, 7 तोला सोना जब्त

0
8

 

 

*बिलासपुर/रतनपुर:* थाना रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार *कटघोरा स्थित सोनार को गिरफ्तार* किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 7 तोला सोना जब्त किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम *गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा* है।

 

*ऐसे हुआ खुलासा*

 

रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान सोने के खरीददार के बारे में जानकारी मिली।

 

जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की।

 

*67 ग्राम गला हुआ सोना जब्त*

 

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने *67 ग्राम गला हुआ सोना* जप्त किया है। आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

इस पूरी कार्यवाही में *थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह* का विशेष योगदान रहा।