Home KORBA पामगढ़ में शिक्षकों का धरना-रैली, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पामगढ़ में शिक्षकों का धरना-रैली, चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
3

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

Screenshot 2026 08 22 13 49 30 55 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक स्तरीय धरना-रैली का आयोजन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, वेतन विसंगति दूर करना, क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देना और सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन का लाभ प्रदान करना शामिल है।

शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर सरकार और विभाग का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर शिक्षक साझा मंच ने ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग की।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।