Home KORBA नई दिल्ली में हुआ क्षत्रिय राठौर महासभा का सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के चुलेश्वर...

नई दिल्ली में हुआ क्षत्रिय राठौर महासभा का सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के चुलेश्वर राठौर को दूसरी बार मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व 

0
3

नई दिल्ली में हुआ क्षत्रिय राठौर महासभा का सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के चुलेश्वर राठौर को दूसरी बार मिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

कोरबा।। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा, रजिस्टर्ड नई दिल्ली की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे कोरबा जिले के चुलेश्वर राठौर को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से राठौर समाज में हर्ष और उत्साह है।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत छिंदपुर निवासी चुलेश्वर राठौर ने समाजसेवा और संगठनात्मक एकता को अपने जीवन का ध्येय बनाया। देश के विभिन्न प्रांतों में निरंतर प्रवास कर उन्होंने समाज को जोड़ने, सामाजिक एकता मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदौरिया एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा संजय राठौर ने संगठनात्मक विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

चुलेश्वर राठौर इससे पहले महासभा के संभागीय संवाद प्रमुख, क्षत्रिय राठौर समाज कोरबा ग्रामीण के संस्थापक जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के प्रदेश संरक्षक और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।