बिलासपुर। शहर में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने तिफरा, बुधवारी बाजार और यदुनंदन नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने और आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की जांच की और मौके से 9 आरोपियों को हिरासत में लिया।
सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
तीन प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस की चेकिंग
पुलिस ने तिफरा, बुधवारी बाजार और यदुनंदन नगर में विशेष चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध रूप से मौजूद लोगों की गतिविधियों की जांच की गई।
सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।






