Home छत्तीसगढ़ Ambikapur Breaking: सपड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे पर...

Ambikapur Breaking: सपड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे पर माता-पिता की हत्या का आरोप

0
4

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर कथित तौर पर अपने ही माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। मृतकों की पहचान हीराधार यादव और गुलाबी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पर आरोप है कि उसने किसी विवाद के बाद अपने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर दोनों शवों को बोरियों में पैक कर उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था।

दूसरा बेटा पहुंचा तो आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंच गया। उसे देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दोनों शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।