Home छत्तीसगढ़ Ambikapur Breaking: ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा को सुनसान इलाके में...

Ambikapur Breaking: ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ा

0
30

अंबिकापुर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही करीब 13-14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को ऑटो चालक द्वारा कथित तौर पर गलत नीयत से सुनसान इलाके में ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि ऑटो चालक उसे घर छोड़ने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की ओर ले गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था।

इसी दौरान छात्रा ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और कॉलेज ग्राउंड में अभ्यास कर रहे ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला गया।

error: Content is protected !!