Home छत्तीसगढ़ खूंटाघाट वेस्टवियर में मौत के मुहाने पर सेल्फी, पुलिस ने पकड़ा; कान...

खूंटाघाट वेस्टवियर में मौत के मुहाने पर सेल्फी, पुलिस ने पकड़ा; कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक

0
27

बिलासपुर। बारिश के मौसम में नदी, डैम और वेस्टवियर के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी और रील बनाने का जुनून लोगों की जान पर भारी पड़ सकता है। बिलासपुर के खूंटाघाट वेस्टवियर में कुछ लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने पहुंच गए। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खतरनाक स्थान से बाहर निकाला।

गेट लांघकर तेज बहाव के करीब पहुंचे थे लोग

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग वेस्टवियर के प्रतिबंधित हिस्से में लगे गेट को लांघकर तेज बहाव के बेहद करीब पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने परिवार और बच्चों को भी इस खतरनाक जगह पर लेकर पहुंचे थे।

तेज बारिश के बीच पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को निकाला बाहर

घटना की जानकारी मिलने के बाद रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर वहां से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

error: Content is protected !!