Home KORBA रिवाल्वर की नोक पर रसोई गैस की लूट, देखिए वीडियो

रिवाल्वर की नोक पर रसोई गैस की लूट, देखिए वीडियो

0
8

 

 

Screenshot 2026 08 15 11 52 16 83 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

Screenshot 2026 08 15 11 49 17 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

स्वतंत्रता दिवस की अल सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से गैस सिलेंडर भरकर बाहर निकले एक ट्रक से बंदूक की नोक पर अज्ञात लोग 07 भरे हुए गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

बंदूक की नोक पर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई यह घटना स्वतंत्रता दिवस के दिन लगभग सुबह 4:00 बजे आईओसी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गेट के सामने घटित हुई। इसके ड्राइवर ने बताया कि सुबह लगभग 4:00 बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर चार-पांच युवक पहुंचे जिनके चेहरे पर नकाब बंधा हुआ था इनमें से एक ने ड्राइवर की कनपटी पर बंदूक रख दी और कहा की चुप रहो वरना जान से मारे जाओगे घबराए ट्रक ड्राइवर चुप हो गया और स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात लोगों ने ट्रक क्रमांक 5764 जो की गैस सिलेंडर भरकर बिरला की ओर जाने निकला था उसमें से फटाफट साथ भरे हुए गैस सिलेंडर निकले स्कॉर्पियो में लोड किया और फरार हो गए सुबह यह घटना आज की तरह फैल गई इस मामले में फिलहाल कोई बोलने को तैयार नहीं है लेकिन ट्रक के ड्राइवर ने सारी घटना का बुरा बता दिया सवाल यह उठता है कि आखिर बंदूक की नोक पर सिलेंडर चोरी करने वाले कौन लोग थे उनके पास ड्राइवर के कहे अनुसार बंदूक थी और तलवार भी थी यह घटना जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों की एक मिसाल है यहां यह भी कहा जा रहा है कि जब बंदूक की नोक पर इस तरह की घटना घट सकती है तो यह बेखौफ अपराधी इस तरह की अन्य घटनाएं भी जिले में अंजाम दे सकते हैं बहरहाल दर्री पुलिस इस मामले पर गंभीरता से जांच कर रही है फिलहाल अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है