Home KORBA अधिकारियों शिक्षकों और बच्चों ने पूरी कर ली स्वतंत्रता की दौड़ , देखिए...

अधिकारियों शिक्षकों और बच्चों ने पूरी कर ली स्वतंत्रता की दौड़ , देखिए वीडियो

0
5

Screenshot 2026 08 14 11 43 05 93 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

 

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व हमेशा की तरह स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में अधिकारियों के अलावा शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए शहर के समाजसेवी गणमान्य नागरिक पत्रकार नजर नहीं आए.

 

कोरबा में भी स्वतंत्रता दौड़ की औपचारिकता पूरी की गई. कुछ वर्षों से परंपरा शुरू हो गई है कि इस तरह के आयोजन में जिले के समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति,जन सेवा करने वाले तमाम संगठनों के लोग और पत्रकार ऐसे कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाते और अधिकारी वर्ग औपचारिकता पूर्ण कर लिया करता है. इस वर्ष भी वही किया गया।स्कूल से बच्चों को बुला लिया गया उन्हें नियंत्रित करने के लिए शिक्षकों को लगा दिया गया। अधिकारियों ने झंडी दिखा दी।लोग दौड़ पड़े और फिर इसके समापन पर आयोजन के सफलता की सबको बधाई दे दी गई