EOW की टीम ने एक बार फिर राजनांदगांव में यश नाहटा और मनीष भंसाली के ठिकानों पर छपेमारी की है। सत्यम विहार कॉलोनी और कामठी लाइन में जांच जारी है।
जिला मुख्यालय राजनांदगांव में एक बार फिर EOW की कार्रवाई से हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने और कामठी लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने पर EOW की टीम पहुंची है।
वित्तीय लेन-देन संबंधी जांच
टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि मौजूदा कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पहले भी इनके ठिकानों पर दी गई थी दबिश
खास बात यह है कि, इन दोनों ठिकानों पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। 29 अक्टूबर 2025 को भी राजनांदगांव में हुई बड़ी कार्रवाई के दौरान सत्यम विहार कॉलोनी में यश नाहटा तथा कामठी लाइन क्षेत्र में मनीष भंसाली के ठिकानों पर छापेमारी की खबर सामने आई थी। उस समय रायपुर से करीब 10 वाहनों में अधिकारियों की टीम पहुंचने तथा कारोबार से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी प्रकाशित हुई थी।
किस मामले में छापामारी, स्पष्ट नहीं
अब एक बार फिर इन्हीं क्षेत्रों में कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद शहर के कारोबारी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। EOW की वर्तमान कार्रवाई किस प्रकरण से जुड़ी है और जांच में क्या सामने आता है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है






