Home KORBA संकेत साहित्य समिति द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन ,कविताओं का देर रात तक...

संकेत साहित्य समिति द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन ,कविताओं का देर रात तक आनंद उठाया साहित्य प्रेमियों ने ,देखिए वीडियो

0
10

IMG 20260810 WA0090 IMG 20260810 WA0089 IMG 20260810 WA0092 IMG 20260810 WA0094 IMG 20260810 WA0091 IMG 20260810 WA0093 IMG 20260810 WA0086 IMG 20260810 WA0088 IMG 20260810 WA0083 IMG 20260810 WA0084 IMG 20260810 WA0082 IMG 20260810 WA0081 IMG 20260810 WA0079

 

 

संकेत साहित्य समिति कोरबा द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन किया गया पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य सदन में आयोजित इस गोष्ठी में शामिल कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताओं का वाचन किया  कोरबा और आसपास के जिलों के साहित्यकारों को एक सूत्र में पिरोकर एक जगह एकत्रित करने वाली साहित्य समिति के पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन में संकेत साहित्य समिति कोरबा द्वारा पावस गोष्ठी का आयोजन किया गया. समिति के संरक्षक और वरिष्ठ साहित्यकार मोहम्मद यूनुस डेनियल पुरी की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में संकेत समिति के गठन और उसके उद्देश्य बाबत समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव सचिव डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा ने विस्तार से जानकारी दी।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद यूनुस ने इस अवसर पर साहित्यकारों को आगाह किया कि वह अपनी मूल संस्था के प्रति अपना प्रेम बनाए रखें और जब भी कोई कार्यक्रम साहित्य भवन में आयोजित किया जाए उसमें शामिल होकर वे अपनी प्रतिभा में और निखार लाएं. ऐसा न करने पर एक दिन उन्हें पछताना अवश्य पड़ेगा। वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश चतुर्वेदी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये

 

तत्पश्चात प्रारंभ हुआ कविताओं का दौर. एक से बढ़कर एक रचनाओ की प्रस्तुति दी गई

 

कवियों और कवित्रियों ने सावन देश प्रेम बिरह मिलन और समसामयिक विषयों पर रचित अपनी कविताओं का पाठ कर लोगों का दिल जीत लिया  संकेत साहित्य समिति की पावस गोष्ठी में साहित्य समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल उपाध्यक्ष बलराम राठौर वीणा मिस्त्री कविता जैन पूरन चंद पटेल अनुसूया श्रीवास सरस्वती श्रीवास अर्चना साहू रश्मि श्रीवास संतोष साहू धर्म साहू मनीष मुसाफिर संतोष कुमार जितेंद्र वर्मा देवेंद्र राजपूत शनि प्रधान आदि कवियों ने अपनी उम्दा रचनाये सुना कर पावस गोष्ठी को यादगार बना दिया