छत्तीसगढ़। शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा में पदस्थ प्रधानपाठक रामकुमार राजवाड़े को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानपाठक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत मिली थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक के खिलाफ शिकायत सामने आई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक रामकुमार राजवाड़े के निलंबन का आदेश जारी किया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि प्रधानपाठक रामकुमार राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा में पदस्थ थे। विभागीय कार्रवाई के तहत अब उनके खिलाफ आगे की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।






