Home KORBA दनादन गोलियां दाग रहे सीतापुर विधायक : टारगेट पर मार रहे सटीक...

दनादन गोलियां दाग रहे सीतापुर विधायक : टारगेट पर मार रहे सटीक निशाना, देखिए VIDEO

0
4

Sitapur MLA Ramkumar Toppo during shooting practice at PTS Mana 1786107977

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का पीटीएस माना में शूटिंग प्रैक्टिस करते हुए VIDEO वायरल हो रहा है। उनका निशाना सटीक लगता दिख रहा है।

 

पीटीएस माना में शूटिंग प्रैक्टिस करते सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो

 

छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा के चर्चित विधायक रामकुमार टोप्पो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में श्री टोप्पो पिस्टल से निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे लगातार दनादन गोलियां टारगेट पर मारते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

PTS माना में लगा रहे निशाना

बताया जा रहा है कि, वीडियो रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का है, जहां फायरिंग रेंज में पहुंचकर विधायक गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विधायक का हर निशाना सटीक लगता दिख रहा है। विधायक रामकुमार टोप्पो सियासत में आने से पहले सीआरपीएफ में पोस्टेड थे।

 

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का पीटीएस माना में शूटिंग प्रैक्टिस करते हुए VIDEO वायरल हो रहा है। उनका निशाना सटीक लगता दिख रहा है।

 

कभी जरूरत पड़ी तो देश सेवा के काम आ सकता हूं : टोप्पो

इस वीडियो के बारे में विधायक श्री टोप्पो का कहना है कि, अभी तो वे विधायक बन गए हैं, लेकिन अगर कभी देश को उनकी जरूरत पड़ती है तब वह बॉर्डर पर जाकर अपनी सेवा दे सकें, इसके लिए बीच-बीच में अपनी प्रेक्टिस जारी रखते हैं। उल्लेखनीय है कि, श्री टोप्पो इससे पहले नान चाकू चलाते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा उनके द्वारा अपने इलाके के युवाओं को फौज में जाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है।

 

खुद ही डाला सोशल मीडिया पर वीडियो

मतलब विधायक राम कुमार टोप्पो भले ही आर्मी की नौकरी छोड़कर अब राजनीति में आ गए हैं लेकिन अभी भी आर्मी वाला उनका रुटीन जारी है। यही वजह है कि, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। विधायक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपना यह वीडियो खुद अपलोड किया है