Home देश दुनिया Datia By Election Result: 8वें राउंड में कांग्रेस की बड़ी बढ़त, BJP...

Datia By Election Result: 8वें राउंड में कांग्रेस की बड़ी बढ़त, BJP को 3288 वोटों से पछाड़ा; कुल लीड 6583

0
8

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 6,828 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,540 वोट मिले। इस राउंड के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त बढ़कर 6,583 वोट हो गई है।

दतिया पॉलीटेक्निक कॉलेज में कुल 15 राउंड में मतगणना होनी है, जिसमें अब सिर्फ 7 राउंड बाकी हैं। ऐसे में कांग्रेस की बढ़त के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

उमंग सिंघार बोले- सभी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा के जिस नेता का टिकट काटा गया, उन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक समीकरणों के निष्कर्ष के चलते कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा ही जीतेगी

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की मेहनत नहीं है, बल्कि पार्टी में सामूहिक प्रयास होता है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने मेहनत की है और इसका परिणाम जरूर सामने आएगा।

क्यों हुआ दतिया में उपचुनाव?

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था।

अब उपचुनाव की मतगणना के अंतिम सात राउंड पर सभी की नजरें टिकी हैं