
*लैलूंगा थाना क्षेत्र* के *शासकीय हाई स्कूल कुपाकानी* में गुरुवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। *घटिया गुणवत्ता की साइकिल* बांटे जाने का आरोप लगाकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद *पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत* को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
इसी बीच मौके पर पहुंचे *पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत* ने भी विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन पर गुणवत्ताहीन सामग्री बांटने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
*BEO की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई*
स्थिति बिगड़ती देख *BEO* ने इसकी शिकायत *लैलूंगा थाना* में की। शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे *रवि भगत* को हिरासत में ले लिया।
*कार्यक्रम में मौजूद थे भाजपा के जनप्रतिनिधि*
गौरतलब है कि साइकिल वितरण कार्यक्रम में *भाजपा के कई जनप्रतिनिधि* भी मौजूद थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं साइकिलों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग भी उठने लगी है।





