मोटरसाइकिल पर सवार होकर 27 वर्षीय दीपक कंवर कुछ दिन पहले दर्री इलाके में गया वहां नशे में अपनी गाड़ी कहीं छोड़ आया। गाड़ी गायब हो जाने से दुखी दीपक बीती रात भी नशे की हालत में घर लौटा खाना खाकर कमरे में सो गया सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली
कोरबा जिले के बाकी मुंगरा थाना अंतर्गत बालगीखार निवासी दीपक अविवाहित था और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करता था. घर के म्यार से उसकी लटकती लाश की सूचना मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है








