Home KORBA नकाबपोश बदमाशो ने एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में देर रात डकैती की...

नकाबपोश बदमाशो ने एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में देर रात डकैती की घटना को दिया अंजाम,गार्ड की जमकर पिटाई,लूट ले गए मोबाईल

0
5

 

 

कोरबा।जिले के एसईसीएल बलगी विद्युत सब स्टेशन में देर रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम देते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जमकर पिटाई की गई। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 11:10 बजे 15 से 20 बदमाश सब स्टेशन परिसर में घुस आए। बदमाशों के हाथों में डंडे, चाकू और लोहे की रॉड थीं। अंदर घुसते ही उन्होंने संजय कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला करने के बाद सब स्टेशन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

घायल एसईसीएल कर्मी संजय कुमार ने बताया कि युवक सीधा अंदर घुसे और बिना कुछ बोले उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिए उसने बचाव की कोशिश की। उसके सर और हाथ पर चोट आई है घटना के बाद उसने अपने सहकर्मियों को इसकी सूचना दी वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर भर्ती कराया।

 

संजय ने बताया कि अक्सर चोर चोरी करने आते हैं और वह ड्यूटी पर अकेले रहते हैं ऐसे में उनके जान को खतरा है कुछ दिनों पहले कुछ और गार्ड की तैनाती की गई थी लेकिन फिर से उन्हें वापस बुला लिया गया।

 

सब स्टेशन परिसर पर बिजली की भी कमी है , अंधेरा होने के चलते भी चोर घटना को अंजाम देते हैं

 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी बलगी सब स्टेशन में दिनदहाड़े केबल वायर चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

 

इसी क्षेत्र के सुराकछार खदान में भी हाल ही में चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस की 112 टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी, जिससे चोरों की गतिविधियों पर अंकुश लगा हुआ था। लेकिन मौका मिलते ही बदमाशों ने एक बार फिर बलगी सब स्टेशन को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

 

 

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।