Home KORBA देखिए वीडियो,एक कैदी की शादी,जेल प्रबन्धन और अधिवक्ता बने घराती और बाराती,जेल...

देखिए वीडियो,एक कैदी की शादी,जेल प्रबन्धन और अधिवक्ता बने घराती और बाराती,जेल के चार दीवारी के बीच लिये सात फेरे…और बंध गए परिणय सूत्र में

0
7

Screenshot 2026 07 25 12 39 28 08 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जी हां एक ऐसी शादी जगदलपुर के केंद्रीय जेल में कराई गई…जंहा जेल परिसर में सजाया गया भव्य मंडप….और पूरे रीति रिवाज मंत्रों उच्चारण कर शादी के बंधन में बंध गया एक जोड़ा..बता दे कि बलातकार के मामले में 7 माह से सजा काट रहे कैदी और उसकी प्रेमिका ने शादी करने की इच्छा जेल प्रबन्धन के सामने जाहिर किया.जेल प्रशासन ने न्यायालय से अनुमति मांगी….जिसके बाद माननीय न्यायालय ने दोनों के आवेदन को स्वीकार कर जेल प्रबन्धन को जेल नियमों का पालन करने का आदेश जारी किया..केंद्रीय जेल प्रबन्धन ने जेल नियमानुसार उन्हें शादी करने की अनुमति दे दी.. सजा काट रहे कैदी को दूल्हा बनाया गया और परिजनों ,अधिवक्ताओं सहित जेल प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए.सभी ने वर वधु को नए दाम्पत्य जीवन जीने का आशीर्वाद दिया…