Home छत्तीसगढ़ उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत

0
6

उरगा – हाटी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौतIMG 20260723 WA0382 IMG 20260723 WA0381

 

करतला थाना क्षेत्र के कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा हाटी मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक चचिया दर्रीपार के निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर बताए जा रहे हैं। दोनों किसी काम से हाटी की ओर गए हुए थे, तभी कुदमुरा कोसाबाड़ी के निकट उनकी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। करतला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

 

रथ यात्रा की खुशी के बीच गांव में पसरा मातम

 

चचिया में आज गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की धूम है, पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। इसी बीच एक दर्दनाक खबर ने पूरे गांव में मातम फैला दिया।एक तरफ गांव में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां चल रही थीं, ढोल-नगाड़ों के साथ रथ खींचने की तैयारी थी, तो दूसरी तरफ इस हादसे की खबर आते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

 

बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए, जिसे देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।