रायपुर विवाद पर बीजेपी और पुलिस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का तीखा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनों के सिलसिले में उक्त झड़प हुई। कांग्रेस भवन के बाहर हुए प्रदर्शन और झड़न के दौरान पुलिसवालों को चोटें आईं, जिसके चलते कांग्रेस से जुड़े दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहुत कड़े शब्दों में पापेस्ट किया है।
हद में रहिए बीजेपी वालों,
कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया। भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर इसमें शामिल हुए।
उन्होंने आगे लिखा है- आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी। सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं।
और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली।
वाह! साफ़ है कि, यह पुलिस के संरक्षण में भाजपा सरकार द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था। ठीक उसी तरह जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ।
पुलिस को चेतावनी
श्री बघेल ने आगे लिखा है- भाजपा से तो हम निपट लेंगे लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें, भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है। फिर मिलेंगे..







