Home KORBA उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक,12 घंटे बाद 3 किमी दूर...

उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक,12 घंटे बाद 3 किमी दूर मिला शव

0
8

IMG 20260722 WA0005 IMG 20260722 WA0004 IMG 20260722 WA0002 IMG 20260722 WA0000 IMG 20260722 WA0001 IMG 20260722 WA0003

 

 

कोरबा के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार करने की कोशिश एक 28 वर्षीय युवक की जान पर भारी पड़ गई.

नाले के तेज बहाव में बाइक समेत बह गये युवक का शव 12 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

इस हादसे में युवक का साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

 

जानकारी के अनुसार वनांचल ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय _राहुल कुमार मंझवार_ सोमवार को अपने साथी _बुधराम मंझवार_ के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले पड़ने वाला सांचर नाला उफान पर था।

 

ग्रामीणों ने बताया कि नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक से ही नाला पार करने की कोशिश की जो जानलेवा साबित हुई