Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग...

बिलासपुर ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

0
9

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद फरार हुए चार नाबालिग आरोपियों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों नाबालिग आरोपी अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी और तीन आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ने में सफलता हासिल की।

प्रयागराज, पटना और बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पहले आरोपी को प्रयागराज, दूसरे आरोपी को बिहार की राजधानी पटना और तीसरे आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। वहीं चौथे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

12 जुलाई की रात हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 12 जुलाई की रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ चौकीदार की चार नाबालिग आरोपियों ने कथित रूप से हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।