Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा में दर्दनाक हादसा: बिजली कनेक्शन सुधारते समय करंट की चपेट में...

पेंड्रा में दर्दनाक हादसा: बिजली कनेक्शन सुधारते समय करंट की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत

0
9

पेंड्रा। गौरेला जनपद क्षेत्र के ग्राम अंधियारखोह में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर की बाड़ी में खराब बिजली कनेक्शन को सुधारने के दौरान एक ग्रामीण की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अंधियारखोह निवासी मनोहर सिंह सर्राटी अपने घर की बाड़ी में लगे बिजली कनेक्शन में आई खराबी को ठीक करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक चालू विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उन्हें बचने का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रामीण घर के बिजली कनेक्शन की मरम्मत कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ