Home KORBA जंतर मंतर पर प्रदर्शनकरियो पर लाठी चार्ज, कई लोगों के सिर फूटे,बैरिकेडिंग...

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकरियो पर लाठी चार्ज, कई लोगों के सिर फूटे,बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट थाने तक पहुंचे, दीपक बोले हमें कोई नहीं रोक सकता

0
49

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

 

CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है।

उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

 

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं।

 

पहली – सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें।

 

तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

 

CJP का जंतर-मंतर से संसद तक का मार्च रूट

 

वांगचुक की भूख हड़ताल

 

28 जून 2026 वांगचुक ने NEET पेपर तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर पर आमरण अनशन शुरू किया।

 

 

 

9 जुलाई तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल दिया और अधिकारियों को वांगचुक की सेहत की रोजाना निगरानी करने के निर्देश दिए।

 

16 जुलाई डॉक्टरों ने बताया कि वांगचुक का 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है और लंबे उपवास के कारण अब ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ गया है।

 

17 जुलाई 24 घंटे में वांगचुक का वजन 350 ग्राम और घटकर 56.55 किलो रह गया। अब तक उनका करीब 9.5 किलो वजन कम हो चुका है।

 

 

 

18 जुलाई दिल्ली पुलिस सुबह जंतर-मंतर पहुंची और वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई।

 

19 जुलाई वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। प्राइवेट हॉस्पिटल भेजने की मांग खारिज । अभिजीत दीपके के अनशन का दूसरा दिन ।

error: Content is protected !!