
जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित रन फॉर ग्रीन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर इसका आनंद उठा रहे हैं. मैराथन दौड़ शुरू होने से पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बच्चों ने जुंबा डांस किया. हरी टी शर्ट के कारण पूरा मैदान हरियाली में तब्दील हो गया. इस कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत जिला प्रशासन के अधिकारी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कोरबा के गणमान्य नागरिक और अनेक स्कूलों के बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं





