Home छत्तीसगढ़ जमीन विवाद को लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाना, टीआई से मिलने पर...

जमीन विवाद को लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाना, टीआई से मिलने पर अड़े; ASP ने बताया सीमांकन का मामला

0
7

सक्ती। जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलाड़ी कला में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण थाना प्रभारी (TI) से मुलाकात करने की मांग पर अड़ गए, जिससे कुछ समय के लिए थाने में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ग्रामीणों का कहना था कि जमीन विवाद से जुड़ी समस्या को लेकर वे अपनी बात पुलिस के सामने रखना चाहते हैं। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि यह मामला जमीन सीमांकन से संबंधित है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ली जा रही है और राजस्व विभाग से जुड़े पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बाराद्वार थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया है और मामले की जांच जारी है।