

एंकर,, दुर्ग जिले के कुम्हारी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी पर सवार दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच जारी है।




