Home छत्तीसगढ़ बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, आधे घंटे तक चली लड़ाई से...

बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, आधे घंटे तक चली लड़ाई से यातायात प्रभावित

0
37

धमतरी। शहर की व्यस्त सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों के बीच हुई आक्रामक लड़ाई के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से लड़ते रहे। करीब आधे घंटे तक चली इस लड़ाई के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक साइकिल सवार भी सांडों की चपेट में आ गया, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

राहगीरों ने किसी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद लोगों ने सांडों को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक दोनों सांड शांत नहीं हुए।

error: Content is protected !!