
दुर्घटनाएं कोरबा का पीछा नहीं छोड़ रही हैं आज भी बाइक सवार दो लोगों को ट्रेलर ने टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया
मंगलवार की सुबह दो युवक और एक युवती बाइक पर सवार होकर जा रहे थे बालकोमार्ग पर डेंगूर नाला के समीप वे पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने ऐसी ठोकर मारी की एक लड़की और एक लड़के की मौत हो गई वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है
मृतकों के विषय में पता चला है कि वे पेंड्रा निवासी थे और कोरबा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे




