Home KORBA चलती कार, खुले दरवाजे और खतरनाक करतब : रील बनाने की चाह...

चलती कार, खुले दरवाजे और खतरनाक करतब : रील बनाने की चाह में भूल गए जिंदगी की कीमत, बाहर लटककर बनाया VIDEO

0
5

1783830654

 

सूरजपुर जिले के अजबनगर स्थित मोरभंज पर्यटन स्थल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पर्यटन स्थल पर रोमांच के नाम पर जानलेवा स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार से खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल दी गई। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वायरल वीडियो

 

 

रील और रोमांच के चक्कर में युवकों ने दांव पर लगाई जान

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले में पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अजबनगर के मोरभंज पर्यटन स्थल का है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार से बाहर निकलकर खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर किया जानलेवा स्टंट

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, स्टंट के दौरान युवकों ने सुरक्षा और यातायात नियमों की पूरी तरह अनदेखी की। उनकी यह लापरवाही न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकती थी