Home Astrology कोरबा एसपी जरा देखिए ,नशे में धुत्त रईस जादे ने बोलेरो चालक को...

कोरबा एसपी जरा देखिए ,नशे में धुत्त रईस जादे ने बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा , वीडियो हुआ वायरल

0
1

IMG 20260708 WA0183

 

हॉर्न बजाने से एक रईस ज़ादा इतना नाराज हुआ कि उसने बोलेरो चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. नशे में धुत्त रईस जादे द्वारा की गई खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है

 

पता चला है की पावर प्लांट में गाड़ी चलाने वाले बुधवारी निवासी सोहेल अली ने सामने से धीमी रफ्तार में चल रही कार को साइड देने के लिए हॉर्न बजा दिया। इससे ब्लैक फिल्म लगी कार में सवार युवक भड़क गया और उसने बोलेरो चालक सुहेल अली को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. बताया जाता है की मारपीट करने वाला युवक एसईसीएल कमी का बेटा सुजल सोनवानी है जो सुभाष ब्लॉक में निवास करता है. मानिकपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है