Home KORBA कोरबा-पटना राजहंस बस में चला ‘मानवता का सफर’,चलती बस में महिला ने...

कोरबा-पटना राजहंस बस में चला ‘मानवता का सफर’,चलती बस में महिला ने दिया नवजात को जन्म, सहयात्री सुनती देवी ने कराई डिलीवरी,ड्राइवर बिन्नू और कंडक्टर मनोज सिंह ने बलरामपुर अस्पताल में कराया भर्ती, यात्रियों ने जुटाए पैसे, देखिये वीडियो

0
6

IMG 20260707 WA0090

 

 

कोरबा से पटना जा रही राजहंस बस में गुरुवार रात मानवता की मिसाल देखने को मिली। चलती बस में एक लव मैरिज जोड़े की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई और सहयात्री महिला *सुनती देवी* ने सूझबूझ दिखाकर बस में ही सफल डिलीवरी करा दी।

 

*अंबिकापुर के बाद शुरू हुआ दर्द*

जानकारी के अनुसार लव मैरिज करने वाला जोड़ा कोरबा से पटना जा रहा था। रात्रि करीब 11 बजे अंबिकापुर से आगे बस निकलते ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द से तड़पती महिला को देखकर बस में अफरा-तफरी मच गई।

 

इसी दौरान बस में सवार अनुभवी महिला *सुनती देवी* आगे आईं। उन्होंने तुरंत स्थिति संभाली और अन्य महिला यात्रियों की मदद से बस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

 

*ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ से बची जान*

डिलीवरी के करीब आधे घंटे बाद बस के बलरामपुर पहुंचने पर ड्राइवर *बिन्नू* और कंडक्टर *मनोज सिंह* ने बिना देर किए बस को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मां-बच्चे को भर्ती कराया।

 

बस में सवार सभी यात्रियों ने भी मानवता दिखाते हुए आपस में पैसे इकट्ठे किए और नवजात दंपति को आर्थिक मदद दी। इसके बाद ही सभी ने चैन की सांस ली।

 

*यात्रियों ने की सराहना*

इस घटना के बाद पूरे बस में सुनती देवी, ड्राइवर बिन्नू और कंडक्टर मनोज सिंह की जमकर सराहना हो रही है। यात्रियों का कहना है कि समय पर मदद नहीं मिलती तो अनहोनी हो सकती थी।

 

राजहंस बस प्रबंधन ने भी ड्राइवर और कंडक्टर की तत्परता की प्रशंसा की है।