कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में चंद घंटों की बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। नेशनल हाईवे-30 पर जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हाईवे किनारे स्थित कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। हर बारिश में हाईवे और आसपास के इलाके जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।





