Home Astrology पड़ोसी ने किया दो सगी बहनों का रेप : खेलने के लिए...

पड़ोसी ने किया दो सगी बहनों का रेप : खेलने के लिए घर बुलाकर कर डाला कांड, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

0
4

 

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दो सगी बहनों के साथ रेप किया।

दो नाबालिग सगी बहनों के साथ पड़ोसी 14 साल के लड़के द्वारा अनाचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

7 और 9 साल की बच्चियां

छावनी पुलिस ने बताया कि, 7 और 9 साल की दो नाबालिग मासूमों के साथ अनाचार करने वाले 14 वर्षीय बालक ने अपने घर बुलाकर अनाचार किया है। दोनों आपस में सगी बहनें हैं, बालक मासूमों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाया करता था। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब छोटी वाली बच्ची पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की जानकारी परिजनों को दिया।

 

छाटी बहन के पेट में दर्द होने पर खुला मामला

मासूम बहनों को लेकर परिजनों सीधे छावनी पुलिस थाना पहुंचे। जहां आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। परिजनों के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम की है, छोटी बहन रोते हुए घर पहुंची और पेट दर्द की शिकायत करने लगी। उसकी हालत देखकर संदेह हुआ, क्योंकि वह दर्द से काफी तड़प रही थी। इसके बाद जब दोनों बच्चियों से जब पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ किया। तब चौकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली।

 

परिजनों ने की घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक बालक पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर खासा आना-जाना था। भरोसे के कारण बच्चे भी अक्सर एक-दूसरे के घर खेलने चले जाते थे। पीड़ित परिवार ने दोषी के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की मांग की है। अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए। दोषी को सख्त सजा दी जाए