जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रात के अंधेरे में शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विश्वनाथ शर्मा के पास से 27 लीटर 300 मिलीलीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद की गई। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 16,440 रुपये बताई गई है।




