कवर्धा। भारतीय किसान संघ और समृद्ध किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130A स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के सामने तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।




