
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन ने पैदल चल रहे तीन ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के कोरबी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों ग्रामीण सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र में हादसे के बाद आक्रोश है। ग्रामीणों ने भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।




