बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु साहू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि छात्र रात में टहलने निकला था, इसी दौरान वह टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले में मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



