Home छत्तीसगढ़ भरंडा धर्मांतरण विवाद: 12 घंटे बाद बनी सहमति, एक माह का मिला...

भरंडा धर्मांतरण विवाद: 12 घंटे बाद बनी सहमति, एक माह का मिला समय

0
9

नारायणपुर, 24 जून। जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर उपजा तनाव करीब 12 घंटे की बातचीत और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद देर रात शांत हो गया। सुबह से शुरू हुआ गतिरोध रात तक चला, इस दौरान गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीएम मौके पर डटे रहे और दोनों पक्षों—आदिवासी समुदाय व मतांतरित परिवारों—के साथ कई दौर की चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, देर रात हुई बैठक में सहमति बनी कि मतांतरित परिवारों को एक माह का समय दिया जाएगा। इसके बाद दिनभर चला विवाद थम गया और गांव में आंशिक राहत महसूस की गई।

पूरे घटनाक्रम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।